Search News

पत्रकार एसोसिएशन ने दिया देशभक्ति का संदेश

लखनऊ के बाजारखाला में अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा, पूर्व IG राजीव मल्होत्रा ने दिखाई हरी झंडी, जानें पूरी खबर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 14, 2026

शहीदों के बलिदान से मिली आजादी, मातृभूमि की रक्षा का संकल्प है तिरंगा यात्रा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। लखनऊ के बाजारखाला स्थित एसीपी कार्यालय के निकट से यह यात्रा शुरू हुई, जिसे सेवानिवृत्त आईजी एवं आईपीएस अधिकारी राजीव मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश

इस मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि जिस तरह कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका की देश व समाज के प्रति अहम जिम्मेदारी है, उसी तरह पत्रकारों का भी राष्ट्र और समाज के प्रति बड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के जरिए युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही देश की आजादी और मातृभूमि की सुरक्षा का संकल्प लिया जा रहा है।

भारत माता की जय के नारों से गूंजा माहौल

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और आम नागरिक शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर जितेश श्रीवास्तव, एलएन गौतम, सोनिका मिश्रा, संजय सक्सेना, जितेन्द्र शर्मा, डॉ. तीन अहमद, रमेश सिसोदिया, अरुण सिंह, बृजेन्द्र शर्मा, अजय मिश्र, पूजा प्रजापति, दीपक मिश्रा, मो. फुरकान, मो. सलमान, विजय चौरसिया, मो. अहमद, दीनदयाल दीना, ओम प्रकाश साहू, योगेन्द्र यादव, निशा सैनी, लता जैसवाल, विजय लक्ष्मी, पूनम वर्मा, मुकेश वर्मा और रेखा सिंह सहित कई पत्रकार व समाजसेवी मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: