Search News

पायनियर माण्टेसरी स्कूल के मेधावियों ने लहराया परचम, संजना और अक्षत ने किया विद्यालय टॉप

रिजल्ट
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: May 6, 2026

लखनऊ कैनविज टाइम्स संवाददाता। आईसीएसई और आईएससी परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मुंह मीठा कर अपनी सफलता का जश्न मनाया। विकास नगर स्थित पायनियर माण्टेसरी स्कूल का इस वर्ष परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आईसीएसई परीक्षा में संजना ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि जैनब अंसारी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा आदित्य त्रिपाठी, सैफ़ुल, यथार्थ पटेल, शौर्य वर्धन तथा कृशिव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आईएससी परीक्षा में अक्षत सोनी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अनुष्का शर्मा और माही ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि राघवेंद्र ने 93 प्रतिशत और राजवीर ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। शिवांश वर्मा व उत्कर्ष वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं अनिकेत और अंजलि ने क्रमशः 84 व 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ब्रजेन्द्र सिंह ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

ICSE परीक्षा में संजना ने हासिल किए 96 प्रतिशत अंक

 

ISC परीक्षा में अक्षत सोनी ने हासिल किए 96 प्रतिशत अंक

Breaking News:

Recent News: