Search News

पीलीभीत: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 53 वृक्षारोपण अभियान पूरा, नोमान अली वारसी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पीलीभीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने 53 वृक्षारोपण अभियान का समापन किया। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Pilibhit #TreePlantation #NomanAliWarsi #UPNews #Environment #PDA #SamajwadiChhatraSabha #News
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 8, 2026

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के प्रमुख नेता अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चलाए गए "53 वृक्षारोपण एवं पाठ्य सामग्री वितरण" सेवा-संकल्प अभियान का समापन 53 फलदार एवं अन्य वृक्षों के रोपण के साथ किया गया।

अभियान के दौरान लीची, आम, जामुन, अनार, अमरूद और शहतूत सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया। वहीं विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराकर शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने कहा कि "माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनकल्याण का संकल्प लेने का अवसर है। इसी भावना के साथ पूरे सप्ताह वृक्षारोपण, पौध वितरण और विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।"

कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि साजिद अली रिज़वी, नाबिर अली मंसूरी, अहीद खान, मो. सरताज, जितेन्द्र सिंह, गुरपाल, मुन्नेन्द्र गिल, अमित कुशवाहा, इशहाक, फैज, इंद्रजीत, नाज़िम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Breaking News:

Recent News: