पीलीभीत में सपा को बड़ी मजबूती: पूर्व ब्लॉक प्रमुख रत्नेश गंगवार ने पत्नी व हजारों समर्थकों संग ग्रहण की सदस्यता
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी को पीलीभीत में बड़ी मजबूती मिली है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रत्नेश गंगवार ने अपनी पत्नी, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार, एवं हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और नीतियों से प्रभावित होकर रत्नेश गंगवार ने सपा का दामन थामा।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने रत्नेश गंगवार एवं उनके साथ पार्टी में शामिल हुए सभी समर्थकों का स्वागत किया।
अखिलेश यादव बोले- संगठन को मिलेगी मजबूती
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रत्नेश गंगवार के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
रत्नेश गंगवार बोले- भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और गरीब परेशान
सदस्यता ग्रहण करने के बाद रत्नेश गंगवार ने कहा कि वह अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और गरीब परेशान हैं और समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हित की बात करती है।
रत्नेश गंगवार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सम्मान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
हजारों समर्थकों की मौजूदगी, संगठनात्मक विस्तार का संकेत
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
हजारों समर्थकों के साथ हुए इस राजनीतिक जुड़ाव को क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। इससे आगामी चुनावों में सपा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
