Search News

पुनर्वास विवि में वित्तीय साक्षरता व पूंजी बाजार कार्यशाला शुरू

डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में NISM व SEBI के सहयोग से दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला शुरू, 148 विद्यार्थियों ने लिया भाग।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 3, 2026

वित्तीय साक्षरता से निवेश के गुर सीख रहे पुनर्वास विवि के विद्यार्थी

वित्तीय साक्षरता और पूंजी बाजार की समझ विकसित करने पर कार्यशाला शुरू

लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बुधवार को 'वित्तीय साक्षरता व पूंजी बाजार : आर्थिक रूप से जागरूक और निवेश के लिए तैयार विद्यार्थी' (Financial Literacy and Capital Market Program – Building Financially Informed and Investment-Ready Students) विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। अर्थशास्त्र विभाग की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI), नई दिल्ली के सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

व्यक्तिगत वित्त और निवेश रणनीति सिखाना उद्देश्य

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. राशि कृष्ण सिन्हा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यक्तिगत वित्त, बचत, निवेश की सही रणनीति और पूंजी बाजार के नियामक ढांचे की जानकारी देना है।

जिम्मेदार निवेशक बनने के लिए किया प्रेरित

मुख्य अतिथि व अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. वीके सिंह ने विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से जागरूक और जिम्मेदार निवेशक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता युवाओं को बेहतर आर्थिक निर्णय लेने और भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करती है।

पहले दिन 148 विद्यार्थियों ने लिया भाग

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के विशेषज्ञ ऋषि कुमार गर्ग ने पहले दिन दो सत्रों में वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश और पूंजी बाजार की मूलभूत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने निवेश से जुड़े सवाल पूछे, जिनके जवाब विशेषज्ञ ने दिए। दोनों सत्रों में कुल 148 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

दूसरे दिन मिलेगी बारीक जानकारी

कार्यशाला के दूसरे दिन गुरुवार को वित्तीय बाजार और निवेश से जुड़ी बारीकियों पर जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रो. अनामिका चौधरी, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. संदीप कुमार बालियान समेत शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: