पूरनपुर फार्मेसी कॉलेज में वर्ल्ड फार्मेसी डे पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
लेमन स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर और टग ऑफ वॉर में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश
पूरनपुर (पीलीभीत)।
जनपद पीलीभीत के श्री महेश मोहिनी मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पूरनपुर में वर्ल्ड फार्मेसी डे 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।
लेमन स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर व टग ऑफ वॉर में जमकर हुआ मुकाबला
कार्यक्रम के तीसरे दिन लेमन स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर एवं टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिताओं में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया। लेमन स्पून रेस और म्यूजिकल चेयर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, वहीं टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी टीम भावना और सामूहिक प्रयास का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य व विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अनूपम सिंह भदौरिया एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आदित्य विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही हैंड नेमतुल्लाह ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:
इवेंट इंचार्ज रवि प्रताप सिंह, नितिन, विशाल, असरा बी, अंकित यादव, मदन पाल सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताओं के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
