Search News

पूरनपुर: बिजली कटौती से भड़के सपा कार्यकर्ता, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

पूरनपुर में लगातार बिजली कटौती और झूलते तारों से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा, समाधान की मांग की। जानें पूरा मामला।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 22, 2026

बिजली समस्या को लेकर भड़के सपा कार्यकर्ता, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

नगर में लगातार कटौती और झूलते तारों से नाराजगी, दलालों से बचाव के लिए साप्ताहिक कैंप की मांग

पूरनपुर। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती और विभागीय लापरवाही से नाराज समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने विद्युत अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

तय मानकों के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार बिजली दी जाए। दिन भर में अनेकों बार बिजली गुल होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।

झूलते बिजली के तारों से हादसे का खतरा

नगर में कई जगह बिजली के तार झूल रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि झूलते हुए तारों को ऊंचा किया जाए ताकि लोग बिना भय के आवागमन कर सकें।

दलालों से बचाव के लिए साप्ताहिक विद्युत कैंप की मांग

साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन के नाम पर जनता को परेशान होना पड़ता है। दलालों से बचाव के लिए सप्ताह में एक दिन विद्युत कैंप लगाया जाए ताकि आसानी से कनेक्शन मिल सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली सुधार हेतु अलग खिड़की बनाए जाने की भी मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में रहे शामिल

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला सचिव तौफीक अहमद कादरी, सभासद नादिर रजा बरकाती, सपा विधानसभा उपाध्यक्ष अहीद खान, पूर्व सभासद फारूक कुरैशी, ओमकार, अंग्रेज सिंह, बलविंदर सिंह, पुनीत, रोहित, अंकित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: