Search News

प्रज्ञान-2026: आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

आरआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: April 11, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बीकेटी स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘प्रज्ञान-2026’ का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा (मैनेजिंग डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) उपस्थित रहे। इस दौरान सतीश चंद्र त्रिपाठी (एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट), रमेंद्र सिंह (मोनू) प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख तथा संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. मिश्रा ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से ही प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीटेक (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी कुमारी ने 92.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पॉलिटेक्निक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा अग्निहोत्री ने 85.87 प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं के टॉपर्स एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। संस्थान के सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मिस्टर प्रज्ञान एवं मिस प्रज्ञान प्रतियोगिता, एकल एवं समूह नृत्य, एकल एवं समूह गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) शैलेश सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन फेस्ट हेड खुशी अग्रवाल, को-हेड आयुष तथा टीम के अन्य सदस्यों शाश्वत, अक्षत, इशिका, कुसाग्र, वंशिका, दिवांशु, आदर्श, अंश एवं जतिन ने किया। स्पोर्ट्स गतिविधियों का संचालन स्पर्धा क्लब तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन तरंग क्लब द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर विकास सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आरती जायसवाल, चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह, रजिस्ट्रार बिमलेश सिंह चौहान, विभागाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, उपप्रधानाचार्य शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित संस्थान के समस्त संकाय एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: