Search News

बाल निकुंज के मेधावियों को मिला सम्मान, जिले की टॉप 10 में बनाई अपनी जगह

बाल निकुंज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 24, 2026

हाईस्कूल के 07 और इंटरमीडिएट के 03 मेधावियों को मिला सम्मान 

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। शुक्रवार को शिक्षा भवन कार्यालय लखनऊ में बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस के उन मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने जिले की टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। जिसमें हाई स्कूल(10वी) के 07 और इंटरमीडिएट(12वी) के 03 मेधावियों को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह, उप संयुक्त शिक्षा निदेशिका‌, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल डॉ दिनेश कुमार जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला विद्यालय निरीक्षिका मनीषा द्विवेदी ने माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर एवं गिफ्ट प्रदान कर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर अधिकारियों के साथ विद्यालय के कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ अनूप कुमारी शुक्ला, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी, प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला, उप प्रधानाचार्या रीना पांडे, मीडिया प्रभारी ओ पी वर्मा, बायो लेक्चर के एम मिश्रा, हिंदी लेक्चरर एस के पांडे और सहायक अध्यापिका वसुधा दीक्षित एवं शिवा सिंह मेधावियों के साथ उपस्थित रहीं।

Breaking News:

Recent News: