बीबीएयू में एनसीसी में नए नामांकन के लिए ओपन ट्रायल 14 सितंबर को, इच्छुक छात्र ले सकते हैं भाग
लखनऊ: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में एनसीसी 67 यूपी बटालियन द्वारा नए कैडेट्स के नामांकन के लिए 14 सितंबर को ओपन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के सभी पंजीकृत छात्र (बॉयज) उपलब्ध सीटों के आधार पर इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
कब और कहां होगा ट्रायल?
एनसीसी आर्मी विंग में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को 14 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे बिरसा मुंडा छात्र गतिविधि केंद्र, बीबीएयू में उपस्थित होना होगा। छात्रों को निर्धारित टी-शर्ट, लोअर/शॉर्ट्स एवं स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
कौन छात्र होंगे पात्र?
- प्रथम वर्ष के छात्र
- चार या पांच वर्षीय डिग्री कार्यक्रम में अध्ययनरत द्वितीय वर्ष के छात्र
- न्यूनतम ऊंचाई: 178 सेंटीमीटर (5 फीट 10 इंच)
चयन प्रक्रिया के तहत छात्रों को सामान्य ज्ञान (G.K.) की लिखित परीक्षा में भी शामिल होना होगा।
जरूरी दस्तावेज और तैयारी
विश्वविद्यालय की ओर से इच्छुक छात्रों से कहा गया है कि वे निर्धारित एनसीसी नामांकन/पंजीकरण फॉर्म साथ लेकर आएं और लिखित परीक्षा के लिए पेन भी साथ रखें। पंजीकरण फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना से या संबंधित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
संपर्क सूत्र
एनसीसी नामांकन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र 7905404478 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
