Search News

बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल, बकरी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ

पीलीभीत के बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शुरू। बेरोजगार युवाओं को मिलेगी उन्नत नस्ल चयन, आहार प्रबंधन व स्व-रोजगार योजनाओं की जानकारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 5, 2026

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ

बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से शुरू हुआ प्रशिक्षण बैच

पीलीभीत। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी और उपायुक्त स्वतः रोजगार वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वैज्ञानिक तरीके से पालन पर मिलेगा अधिक लाभ: डॉ. त्यागी

डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बकरी पालन में उन्नत नस्लों के चयन, आहार प्रबंधन, टीकाकरण और रोग नियंत्रण की वैज्ञानिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से पालन करने पर कम लागत में अधिक लाभ कमाया जा सकता है।

ऋण व सब्सिडी से शुरू करें उद्यम: वंदना सिंह

उपायुक्त वंदना सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्व-रोजगार योजनाओं और वित्तीय सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बैंक से ऋण और सब्सिडी के माध्यम से युवा अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं।

12 दिनों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

संस्थान के निदेशक रवि कुमार ने बताया कि 12 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आवास, नस्ल सुधार, प्रजनन, चारा प्रबंधन, विपणन और रोगों की पहचान व उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर सीनियर फैकल्टी फ़िज़ा खानम, संस्थान का स्टाफ और बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: