Search News

बॉन, बेकरी ब्रांड्स ने अब लखनऊ में रखा कदम

बॉन, बेकरी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 18, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बॉन, बेकरी ब्रांड्स ने अब लखनऊ में कदम रख दिया है, जो एक ऐसा शहर जो अपनी नवाबी तहज़ीब और बेमिसाल खानपान के लिए जाना जाता है। ऐसे शहर में, जहां स्वाद सिर्फ पसंद नहीं बल्कि एक विरासत है, बॉन एक नए दावेदार के रूप में आया है, जो अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। लखनऊ ने हमेशा खाने के मामले में ऊंचे मानक स्थापित किए हैं। यहां हर निवाले में रिचनेस, ऑथेंटिसिटी और परफेक्शन की उम्मीद की जाती है। इसी गहरी समझ के साथ, बॉन अपने ताज़गी, मुलायमपन और लगातार गुणवत्ता की विरासत को शहर में अपने ब्रेड और अन्य उत्पादों के ज़रिए लेकर आया है। डेली यूज़ प्रोडक्ट्स से लेकर हेल्दी वेरिएंट्स तक, बॉन का विस्तृत पोर्टफोलियो लखनऊ के लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी में सहज रूप से शामिल होने के साथ-साथ उनकी उम्मीदों को और ऊंचा करने का लक्ष्य रखता है। अब लखनऊ के निवासी बॉन के प्रोडक्ट्स को अपने नजदीकी जनरल स्टोर्स, रिलायंस रिटेल, डीमार्ट से खरीद सकते हैं या फिर ज़ेप्टो और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑर्डर कर सकते हैं। बॉन का मुख्यालय लुधियाना, पंजाब में स्थित है। कंपनी ब्रेड, बिस्कुट, केक, रस्क और कुकीज़ सहित कई तरह के फूड प्रोडक्ट्स बनाती है।

Breaking News:

Recent News: