लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में वैष्णवी पुरम, फैजुल्लागंज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिसमें 69 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित इस शिविर में 193 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में निशा पाण्डेय 46 वर्ष को बीपी/शुगर की दवा, सुरेश सिंह 59 वर्ष को बीपी शुगर, अर्चना मिश्रा 35 वर्ष को हाथ पैरों में दर्द, लल्लू 53 वर्ष को खांसी बुखार की समस्या का समाधान और नजर का चश्मा भी दिया गया। तो वहीं दिलीप कुमार, खुशबू देवी, माधुरी, मो. शफीक, उमेश कुमार, राजकुमारी सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई एवं नजर का चश्मा वितरित किया।
