Search News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यालय में रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि दी गई

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यालय में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, राम शंकर राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 17, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यालय में रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि दी गई

लखनऊ। अदम्य साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राम शंकर राजपूत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को स्मरण किया।

साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल: वक्ता

वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में रहे कई पदाधिकारी उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी लक्ष्मण, ऋषि चौरसिया, मनोज राजपूत, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश यज्ञसैनी, महानगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद वर्मा, कार्यालय प्रभारी विजय गुप्ता, फरीद अंसारी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता, राजेश यादव, आर.डी. विश्वकर्मा सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Breaking News:

Recent News: