लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड स्थित मैजेस्टिक होटल परिसर में महर्षि नगर के शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 339 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में किया गया।
.jpeg)
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायक विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' समाज में सकारात्मक सोच, जनसहभागिता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है।
डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में भी की सहभागिता
'मन की बात' कार्यक्रम के उपरांत बूथ संख्या 339 पर आयोजित डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में भी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने सहभागिता की तथा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत डॉ. नीरज सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर भारत की एकता एवं अखंडता के प्रखर पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, नगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, विजय भुर्जी, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, मंडल महामंत्री विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, मंडल मंत्री गीतेश मिश्रा, राहुल, मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी गुड़िया निगम, शक्ति केंद्र संयोजक एन.के. पांडेय, मंडल मंत्री श्रिया निगम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
