Search News

भाषा विवि में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम, 'संकल्प-2026' का शुभारंभ

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग व लॉ फैकल्टी के नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, अनुशासन व नैतिकता पर हुआ मार्गदर्शन।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 3, 2026

भाषा विवि में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय तथा विधि अध्ययन संकाय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, अनुशासन, व्यावसायिक नैतिकता एवं संस्थागत मूल्यों से परिचित कराना रहा।

इंजीनियरिंग संकाय में 'संकल्प-2026' का पारंपरिक शुभारंभ

इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा बी.टेक. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित 14 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम 'संकल्प-2026' का शुभारंभ पारंपरिक तिलक एवं अक्षत से स्वागत के साथ हुआ। मुख्य कुलानुशासक डॉ. नीरज शुक्ला, डीन एकेडमिक्स प्रो. सौबान सैयद तथा निदेशक डॉ. आर. के. त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं तथा एंटी-रैगिंग एवं छात्र सहायता प्रकोष्ठों की जानकारी दी।

विधि अध्ययन संकाय में विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

विधि अध्ययन संकाय में बी.ए. एलएल.बी., एलएल.बी. एवं एलएल.एम. के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट पूर्णेन्दु चटर्जी ने विधि व्यवसाय की नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इग्नू की प्रोफेसर डॉ. मानसी शर्मा ने विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, संवाद कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व से अवगत कराया।

कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

कार्यक्रमों का आयोजन कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में संबंधित संकायों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं उत्तरदायी छात्र जीवन के लिए प्रेरित किया गया।

Breaking News:

Recent News: