Search News

भाषा विवि में नशा मुक्ति अभियान: छात्रों ने बुलंद की आवाज

लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में छात्रावास में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। जानें छात्रों और वक्ताओं ने क्या कहा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 7, 2026

भाषा विवि में नशे के खिलाफ छात्रों ने बुलंद की आवाज, छात्रावास में चला जागरूकता अभियान

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में नशा मुक्ति अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में कई महत्वपूर्ण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

छात्रों ने साझा किए विचार

कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के ज़रिए छात्रों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान पर अपने विचार रखे। छात्रों का कहना था कि नशा न सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि इसका असर परिवार और समाज पर भी गहराई से पड़ता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और अपने साथियों व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रहे ये गणमान्य लोग

इस अवसर पर छात्रावास की विभिन्न समितियों के सदस्य, अंतःवासी छात्रगण, प्रोवोस्ट डॉ. उधम सिंह, वार्डन डॉ. रामजीत सिंह यादव और वार्डन डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित छात्रावास से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Breaking News:

Recent News: