Search News

भाषा विश्वविद्यालय के 12 NCC कैडेट्स का शानदार प्रदर्शन, मिला 'A' ग्रेड

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सभी 12 NCC कैडेट्स ने 'B' प्रमाण-पत्र परीक्षा में 'A' ग्रेड हासिल किया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कैडेट्स को सम्मानित किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 12, 2026

KMCLU लखनऊ के सभी 12 NCC कैडेट्स ने हासिल किया 'A' ग्रेड, कुलपति ने किया सम्मानित

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMCLU) के NCC कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। 20 UP Girls Battalion NCC, Lucknow से संबद्ध विश्वविद्यालय की NCC इकाई के सभी 12 कैडेट्स ने 'B' प्रमाण-पत्र परीक्षा में 'A' ग्रेड हासिल किया।

कुलपति ने किया कैडेट्स को सम्मानित

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सभी सफल कैडेट्स को 'B' प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कैडेट्स की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सभी 12 कैडेट्स का 'A' ग्रेड प्राप्त करना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कैडेट्स को NCC से मिले अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को जीवन में उतारते हुए राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

NCC से मिलता है अनुशासन और आत्मविश्वास: कुलपति

कुलपति ने कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थी न केवल बेहतर नागरिक बनते हैं, बल्कि उनमें चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित होता है।

ANO ने दी कैडेट्स को बधाई

विश्वविद्यालय की Associate NCC Officer (ANO) डॉ. लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि 12 में से सभी कैडेट्स का 'A' ग्रेड हासिल करना KMCLU NCC इकाई की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, NCC अधिकारी एवं कैडेट्स मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: