Search News

भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में कुलपति का औचक निरीक्षण

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने परिसर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जानें पूरी खबर।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 28, 2026

भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया शैक्षणिक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों व विभागाध्यक्षों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

विभागों और कक्षाओं का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने विभिन्न शैक्षणिक विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा प्रशासनिक कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने विभागों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, आगामी सेमेस्टर की तैयारियों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

कुलपति ने निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, समयबद्ध शैक्षणिक गतिविधियों तथा छात्र-केंद्रित वातावरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रो. तनेजा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापरक शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना विश्वविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष बल

कुलपति ने परिसर की स्वच्छता, हरित वातावरण, अनुशासन तथा आधारभूत सुविधाओं के प्रभावी रखरखाव पर भी विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भविष्य में नियमित निरीक्षण की घोषणा

उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय में नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जाएंगे, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता एवं परिसर की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

Breaking News:

Recent News: