Search News

मंडल रेल प्रबंधक ने आलमनगर, अमौसी और लखनऊ स्टेशन पर किया रेल परिचालन एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM ने आलमनगर, अमौसी और लखनऊ स्टेशन पर रेल परिचालन, TRD डिपो, ICF कोच और कपलिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जानें पूरी रिपोर्ट।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 6, 2026

मंडल रेल प्रबंधक ने आलमनगर, अमौसी एवं लखनऊ स्टेशन पर रेल परिचालन एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) द्वारा आलमनगर, अमौसी एवं लखनऊ रेलवे स्टेशन तथा संबंधित रेल परिसरों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल परिचालन, विद्युत एवं तकनीकी व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

आलमनगर स्टेशन से हुई निरीक्षण की शुरुआत

निरीक्षण की शुरुआत आलमनगर स्टेशन से की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने यहां लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के पुराने रनिंग रूम का निरीक्षण किया। वर्तमान में इस रनिंग रूम का उपयोग आवासीय सुविधा के रूप में नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही रेल शिफ्टर (रेल कंट्रोलर) की कार्यप्रणाली एवं संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

टीआरडी (TRD) डिपो का निरीक्षण एवं पौधारोपण

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने आलमबाग के निकट स्थित टीआरडी (TRD) डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने टीआरडी से संबंधित विभिन्न उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की जांच की तथा बैटरियों एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपकरणों के बेहतर रख-रखाव एवं नियमित जांच पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

अमौसी स्टेशन स्थित टीएसएस का निरीक्षण

इसके बाद अमौसी स्टेशन स्थित टीएसएस (TSS) का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने डिपो में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों, बैटरियों, रख-रखाव व्यवस्था तथा टीआरडी से संबंधित अन्य तकनीकी बिंदुओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

लखनऊ स्टेशन पर ICF कोच एवं कपलिंग का निरीक्षण

निरीक्षण के अंतिम चरण में लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एक ICF कोच का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कोच की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तकनीकी बिंदुओं का जायजा लिया। इसके पश्चात इंजन एवं रेक के बीच कपलिंग का निरीक्षण किया गया तथा उसकी स्थिति एवं कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा गया।

 

Breaking News:

Recent News: