Search News

मनोज वर्मा समेत 4 अधिकारी उपनियंत्रक पद पर पदोन्नत, लखनऊ

लखनऊ सिविल डिफेंस में मनोज वर्मा, योगेश कुमार, ऋषि कुमार व ममता रानी को उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा पद पर पदोन्नति, राज्यपाल की स्वीकृति से मिला लाभ।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 20, 2026

मनोज वर्मा समेत चार सहायक उपनियंत्रकों को पदोन्नति, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

लखनऊ। सिविल डिफेंस लखनऊ में कार्यरत लोकप्रिय अधिकारी मनोज वर्मा, योगेश कुमार, ऋषि कुमार एवं ममता रानी को उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों एवं सहकर्मियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाइयों का तांता लग गया।

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद मिली पदोन्नति

उत्तर प्रदेश शासन के नागरिक सुरक्षा अनुभाग के कार्यालय आदेश के क्रम में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद चारों अधिकारियों को उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इस पद का वेतनमान 56,100-1,77,500 रुपये तथा पे मैट्रिक्स लेवल-10 निर्धारित है।

मनोज वर्मा ने उपलब्धि दिवंगत पुत्र को समर्पित की

मनोज वर्मा ने अपनी इस उपलब्धि को अपने दिवंगत पुत्र मानव वर्मा को समर्पित किया है। वर्ष 1999 में सहायक उपनियंत्रक के पद पर सिविल डिफेंस में भर्ती हुए मनोज वर्मा ने एक जनवरी 2000 को कानपुर में कार्यभार ग्रहण किया था।

मनोज वर्मा का करियर सफर

  • 1999: सिविल डिफेंस में सहायक उपनियंत्रक पद पर भर्ती
  • 2000: कानपुर में कार्यभार ग्रहण
  • 2013: सहायक उपनियंत्रक (वरिष्ठ वेतनमान) पद पर पदोन्नति, स्थानांतरण झांसी
  • कोविड-19 के दौरान: झांसी सिविल डिफेंस के राहत व सेवा कार्यों की व्यापक सराहना
  • 2021: लखनऊ स्थानांतरण, सिविल डिफेंस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
  • 2022: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति पदक से अलंकृत

अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी बधाई

पदोन्नति पर स्टाफ अफसर डीजी सुमित मौर्य, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ अफसर ऋतुराज रस्तोगी, डिविजनल वार्डेन सुनील शुक्ला, नफीस अहमद, आशीष कपूर, प्रवीण श्रीवास्तव, हरीश चंद्रा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन जावेद जैदी, गुफरान, रामगोपाल सिंह, डॉ. पंकज वर्मा, स्टाफ अफसर कमलेश सिंह, रोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चारों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Breaking News:

Recent News: