Search News

मलिहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त सलमान को किया गिरफ्तार

थाना मलिहाबाद पुलिस ने कसमंडी कला से चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल UP32HY2969 चोरी मामले में वांछित अभियुक्त सलमान को सआदतगंज से गिरफ्तार किया, साथी मोहित सिंह अभी फरार।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 18, 2026

थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जोन-उत्तरी के थाना मलिहाबाद पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी प्रेस नोट संख्या 1190, दिनांक 17/07/2026 में दी गई।

संक्षिप्त विवरण: कैसे हुई थी चोरी

वादी श्री हरिशंकर रावत पुत्र स्व. गया प्रसाद, निवासी ग्राम कटौली, पोस्ट व थाना काकोरी, लखनऊ द्वारा थाना मलिहाबाद पर सूचना दी गई थी कि 28 मई 2026 को श्री हॉस्पिटल, कसमंडी कला के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या UP32HY2969 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस सूचना के आधार पर थाना मलिहाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 118/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।

विवेचना में हुआ बड़ा खुलासा

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि 11 जून 2026 को थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा एक अन्य अभियोग/प्रकरण में अभियुक्तगण मोहित सिंह एवं सलमान को गिरफ्तार किया गया था। उस प्रकरण में उनके कब्जे से वादी की चोरी गई मोटरसाइकिल संख्या UP32HY2969 बरामद हुई थी। बरामदगी के आधार पर थाना मलिहाबाद के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। उक्त अभियोग में माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त होने के उपरांत अभियुक्त सलमान व मोहित सिंह इस मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

अभियुक्त सलमान उसके घर से गिरफ्तार

इसी क्रम में 16 जुलाई 2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, अपराध नियंत्रण एवं प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश के दौरान अभियुक्त सलमान पुत्र मोहम्मद कलाम, निवासी अंसार नगर, गुलाब नगर, मोअज्जम नगर, थाना सआदतगंज, लखनऊ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तारी मेमो तैयार किया गया तथा उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्त ने उगला राज

पूछताछ के दौरान अभियुक्त सलमान पुत्र मोहम्मद कलाम ने बताया कि उसने अपने साथी मोहित सिंह पुत्र चक्रपाल सिंह, निवासी हर्षपुरम कॉलोनी, कैम्पवेल रोड, थाना सआदतगंज, लखनऊ के साथ मिलकर 28 मई 2026 को श्री हॉस्पिटल, कसमंडी कला के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल संख्या UP32HY2969 चोरी की थी।

अनावरित अभियोग का विवरण

  • मुकदमा अपराध संख्या 118/2026, धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस., थाना मलिहाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: सलमान पुत्र मोहम्मद कलाम
  • निवास: अंसार नगर, गुलाब नगर, मोअज्जम नगर, थाना सआदतगंज, लखनऊ
  • उम्र: 19 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी में थाना मलिहाबाद, लखनऊ की निम्न पुलिस टीम शामिल रही:

  1. उ.नि. विन्ध्य कुमार यादव
  2. का. संजय कुमार

 

Breaking News:

Recent News: