Search News

मलिहाबाद पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कसमंडी खुर्द और अमानीगंज में दी दबिश

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना मलिहाबाद पुलिस टीम ने 17 जुलाई 2026 को गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में 2 वारंटी अभियुक्तों निरंजन सिंह यादव और मदन को गिरफ्तार किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 18, 2026

थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जोन-उत्तरी के थाना मलिहाबाद पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंटों (NBW) के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

संक्षिप्त विवरण

पुलिस के अनुसार, वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी तथा वारण्टी अपराधियों की तलाश के दौरान थाना क्षेत्र मलिहाबाद के ग्राम कसमंडी खुर्द व अमानीगंज में दबिश देकर दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पहला वारंटी: निरंजन सिंह यादव

प्रथम वारंटी निरंजन सिंह यादव पुत्र स्व. बुद्धा के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वाद संख्या 4049/13, अपराध संख्या 426/13, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मलिहाबाद से संबंधित था, जिसे उसके आवास से 17 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।

  • निवास: अमानीगंज मजरा कसमंडी खुर्द, थाना मलिहाबाद, लखनऊ
  • उम्र: करीब 63 वर्ष
  • व्यवसाय: कृषि/मजदूरी

दूसरा वारंटी: मदन

द्वितीय वारंटी मदन पुत्र स्व. निन्हेलाल के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वाद संख्या 42/12, अपराध संख्या 39/11, धारा 323/504 भादवि, थाना मलिहाबाद से संबंधित था, जिसे उसके आवास से 17 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।

  • निवास: कसमंडी खुर्द, थाना मलिहाबाद, लखनऊ
  • उम्र: 45 वर्ष
  • व्यवसाय: कृषि/मजदूरी

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार वारंटीगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

अनावरित अभियोग का विवरण

  1. वाद संख्या 4049/13, अपराध संख्या 426/13, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ
  2. वाद संख्या 42/12, अपराध संख्या 39/11, धारा 323/504 भादवि, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी में थाना मलिहाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ की निम्न पुलिस टीम शामिल रही:

  1. उ.नि. शनि तोमर
  2. उ.नि. सुरेन्द्र प्रताप सिंह
  3. रि.का. अंकित कुमार सिंह
  4. का. मुकेश यादव

 

Breaking News:

Recent News: