मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया सड़क-नाली निर्माण का शिलान्यास
लखनऊ। क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों में विकास कार्य को लेकर हर्ष का माहौल देखने को मिला।
कहां से कहां तक होगा निर्माण कार्य
विधायक डॉ. बोरा ने बताया कि वार्ड में अखिलेश सिंह के मकान से हरगोविंद अवस्थी के मकान होते हुए कमल रस्तोगी के मकान तक सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन और जलनिकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
हर वार्ड में विकास कार्यों को मिल रही प्राथमिकता
डॉ. बोरा ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद सी.बी. सिंह, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर पांडे, अनूप सिंह, मधुर अवस्थी, सतीश शर्मा, सुशील तिवारी, योगेंद्र सिंह, हरगोविंद अवस्थी, विनय सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, अरविन्द कश्यप, पीयूष तिवारी, वी.के. त्रिपाठी, रामकिशोर अवस्थी, अभिषेक शर्मा, मोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
