Search News

माफियाओं के गढ़ से संतों की धरती बना उत्तर प्रदेश :- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 11, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव एवं लखनऊ शहर की जनकल्याणकारी उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओ पी श्रीवास्तव, डॉ नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, ई अविनाशी कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान ने बटन दबाकर कर लखनऊ शहर में 5827.9 लाख की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन लखनऊ के इतिहास के पन्नों में मैं कह सकता हूँ एक नई इबादत लिखने जा रहा है। आज यहाँ पर सिर्फ कुछ बिल्डिंग या कुछ प्रोडक्ट का उद्घाटन करने के लिए नहीं आये हैं। हम यहाँ लखनऊ के विकास के संकल्प को पूरा करने का जो मेरा सपना है, उसे पूरा करने की दिशा में कुछ कदम और आगे बढ़ाने वाली योजनाओं के उद्घाटन के निमित यहाँ पर आये है। उन्होंने कहा कि अब गणेशगंज और गोमती नगर के निवासियों को अपने कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और न ही भारी किराये का बोझ उठाना पड़ेगा। साथ ही यह बना डे केयर सेंटर हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को यह विश्वास देगा कि जब वे काम पर जा रहे हैं तो उनके बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है। यह सुविधा गाँव देहात से लेकर शहर तक हर परिवार के लिए मैं समझता हूँ किसी वरदान से कम नहीं है। गोमतीनगर के विनीत खंड में देवबन और नक्षत्र वाज का खुल रही है। इसी परिसर में बनी ई लाइब्रेरी भी आज के डिजिटल युग की यह बहुत सबसे बड़ी मांग है।

 उन्होंने कहा कि एक समय था की उत्तर प्रदेश माफियाओं का गढ़ था, आज उत्तर प्रदेश में संतों और सन्यासियों का गढ़ हो गया है। कहा कि एक बड़ी खुशखबरी यह भी है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 का निर्माण होने वाला है जो आउटर रिंग रोड के पास से बाराबंकी से शुरू होकर बहराइच तक जाएगा और यह 111 किलोमीटर लंबा फोर लेन का मार्ग होगा और इसके साथ ही फोर लेन की सर्विस रोड भी बनेगी और इस प्रोजेक्ट पर करीब 7000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की अभी बाराबंकी, बहराइच जाने में जो ढाई घंटे लगते है वह समय घटकर मात्र सवा घंटे रह जाएगा। उन्होंने वर्तमान में चल रही किल्लतों पर बोलते हुए कहा कि देश में किसी भी संकट से निपटने के लिए पर्याप्त भंडार है। हम लोगो के पास पेट्रोल, डीजल, कुकिंग, गैस यानि रसोई गैस सब की उपलब्धता है और पर्याप्त भंडार भी हमारे यहाँ मौजूद है। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति अध्यक्ष डॉ बी एन सिंह, महासचिव डॉ राघवेन्द्र शुक्ल, उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, डॉ पशुपति पांडेय सचिव कर्नल ए एन पाण्डेय, गोपाल कृष्ण नायर, के के मौर्य, संजय निगम, लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, विनायक पाण्डेय, सीता नेगी, अपूर्व भार्गव, शैलेन्द्र राय, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

Breaking News:

Recent News: