Search News

यूपी टिम्बर एसोसिएशन ने प्रदेशभर में किया पौधारोपण

उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के तहत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में प्रदेशभर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 12, 2026

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ा उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन, प्रदेशभर में किया व्यापक पौधारोपण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में टिम्बर व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के आह्वान पर आयोजित इस महाअभियान में प्रदेशभर के टिम्बर व्यापारियों ने आंवला, अशोक, अमरूद, सीताफल, नीम, जामुन, पीपल और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम के अंतर्गत लगाए।

एसोसिएशन के विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी ने बताया कि अभियान के तहत लखनऊ स्थित राजेंद्र नगर पार्क में प्रांतीय कार्यालय के निकट ऐशबाग क्षेत्र के टिम्बर व्यापारियों ने सामूहिक पौधारोपण किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और प्रदेश को अधिक हराभरा बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अख्तर खान, चित्रकूट से आए महंत वरुण अवस्थी, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज खान, विनोद शर्मा, सचिव वसीम अहमद, अनिल कुमार, अरविंद, विवेक पांडे, विशाल शर्मा, रूप कुमार, मुन्नू, नबी सहित बड़ी संख्या में टिम्बर व्यापारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण संकल्प है। सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का भी दायित्व निभाना चाहिए।

Breaking News:

Recent News: