Search News

राजनाथ सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण

निरीक्षण
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: July 6, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। आगामी 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियों के क्रम में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल, तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके। भाजपा लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय तथा महानगर मंत्री शैलेन्द्र राय ‘डब्बू’ उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: