Search News

राजाजीपुरम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण

भारतीय जन सेवा समिति द्वारा राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में 51 पौधे लगाकर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान मनाया गया। अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी 'शीलू' ने की अपील।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 27, 2026

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत भारतीय जन सेवा समिति द्वारा राजाजीपुरम में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से भारतीय जन सेवा समिति द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राजाजीपुरम ई-ब्लॉक, टड़ियन हनुमान मंदिर के पीछे स्थित पार्क में आयोजित हुआ, जहाँ अशोक, कनेर, गुलाब, करी पत्ता, चमेली, चांदनी आदि प्रजातियों के कुल 51 पौधे लगाए गए।

समिति अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी 'शीलू' ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्री शैलेश बाजपेयी 'शीलू' ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की नींव है।

उन्होंने क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधारोपण करें तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ।

अभियान का उद्देश्य — अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण

भारतीय जन सेवा समिति का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करना तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समिति ने सभी नागरिकों से इस पुण्य एवं जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम में रहे ये लोग मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे:

  • संरक्षक संतोष श्रीवास्तव
  • टड़ियन मंदिर महंत रमाकांत दास
  • बलदेव सिंह, आर.पी. पांडेय, एस.एस. त्रिपाठी
  • कुसुम गुप्ता, पिंकी शाक्य, सुमन श्रीवास्तव
  • वर्षा गुप्ता, सरिका गुप्ता, प्रियंका साथी
  • धीरू मिश्रा, शिवाकांत गुवरेले
  • डॉ. दिलीप गुप्ता, शिव हरि सिंह, दीपक पाल
  • मनोज द्विवेदी, अमित साथी, विशाल मल्होत्रा, लव कुश पटवा

 

 

 

Breaking News:

Recent News: