Search News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई टीम घोषित, 74 पदाधिकारियों की सूची जारी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने 74 पदाधिकारियों की सूची जारी की। त्रिलोकी नाथ चौरसिया कार्यकारी अध्यक्ष व अरुणा शुक्ला महासचिव बनीं। जानें पूरी कार्यकारिणी सूची।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 5, 2026

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के त्रिलोकी नाथ चौरसिया कार्यकारी अध्यक्ष और अरुणा शुक्ला महासचिव बनीं

जेएन तिवारी सातवीं बार निर्वाचित हुए अध्यक्ष, 74 पदाधिकारियों की सूची जारी

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

50वें अधिवेशन में हुआ चयन

संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि गत 13 जुलाई को गांधी भवन, लखनऊ में संयुक्त परिषद का 50वां अधिवेशन संपन्न हुआ था। इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से जे एन तिवारी को सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए उन्हें केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

प्रमुख पदाधिकारी

  • कार्यकारी अध्यक्ष: त्रिलोकी नाथ चौरसिया
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: नारायण जी दुबे
  • महासचिव: अरुणा शुक्ला
  • कोषाध्यक्ष: नितिन गोस्वामी
  • संप्रेक्षक: रमेश चंद्र राय

सलाहकार समिति सदस्य: ओमप्रकाश पांडे, बृज भूषण मिश्रा, निरंजन कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गौड़, रामेश्वर पांडे, डी के त्रिपाठी, एच बी मणि त्रिपाठी, एम पी सिंह, महेंद्र कुमार पांडे।

उपाध्यक्षगण: शिवाकांत द्विवेदी, आदित्य नारायण झा, राजबहादुर गौतम, अखिलेश सिंह, उमानाथ तिवारी, राम नायक, टीडी राव।

संगठन एवं मीडिया प्रभारी: बृजेश श्रीवास्तव व अमित कुमार वर्मा (संगठन मंत्री), आशीष मिश्रा (सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर), अतुल मिश्रा (सह मीडिया प्रभारी), कोमल वर्मा (सांस्कृतिक मंत्री), पूनम श्रीवास्तव (कार्यालय सचिव)।

पूरी सूची में कुल 74 पदाधिकारियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें मंडल अध्यक्ष व मंडल मंत्री भी शामिल हैं। सतीश मिश्रा को विंध्याचल मंडल का मीडिया प्रभारी तथा महेश द्विवेदी को विंध्याचल मंडल का प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।

आगे की प्रक्रिया

श्री तिवारी ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष व मंत्री अपने-अपने मंडल में संगठन मंत्रियों के साथ समन्वय बनाकर जनपद स्तर की शाखाओं का गठन करेंगे। केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव कार्मिक तथा सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व संबंधित अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है। इसके साथ ही सूची की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट के जरिए भी भेजी जा रही है।

Breaking News:

Recent News: