Search News

राम मंदिर दान घोटाला: SIT रिपोर्ट के बाद तुरंत कार्रवाई, CM योगी बोले– आस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

अयोध्या राम मंदिर के कथित दान गड़बड़ी मामले में SIT रिपोर्ट के बाद 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: June 27, 2026

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित दान गड़बड़ी मामले में स्पष्ट कहा कि SIT की रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की राशि में अनियमितता और गबन किया गया। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "जनभावनाओं और सनातन आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।" उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना के आधार पर अयोध्या या राम मंदिर की गरिमा पर सवाल न उठाएं, क्योंकि दोषियों के खिलाफ सरकार पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

 

 

Breaking News:

Recent News: