Search News

राष्ट्र की मजबूती के लिए भाजपा सरकार आवश्यक: डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 652 बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया, हर बूथ पर 10 नए सदस्य जोड़ने का दिया आह्वान।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 23, 2026

राष्ट्र की मजबूती, सुशासन और सनातन की रक्षा के लिए भाजपा सरकार आवश्यक — डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर के 652 बूथ अध्यक्षों का हुआ सम्मान, प्रत्येक बूथ पर 10 नए सदस्य जोड़ने का आह्वान

कैनविज टाइम्स संवाददाता, सरोजिनी नगर, लखनऊ।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और सशक्त भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश और केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार आवश्यक है।

समान नागरिक संहिता और जनसांख्यिकीय असंतुलन पर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों और क्षेत्रवार असंतुलित जनसंख्या वृद्धि जैसे गंभीर विषयों पर प्रभावी नीति और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है, इसलिए सुशासन की इस यात्रा को जारी रखना आवश्यक है।

"भाजपा का नेतृत्व ईमानदार, विचारधारा राष्ट्र प्रथम"

डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व ईमानदार है और उसकी विचारधारा राष्ट्र प्रथम है। उनके अनुसार राष्ट्र को मजबूत रखने के लिए सनातन संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को भी सुदृढ़ करना होगा, इसीलिए राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा सरकार आवश्यक है।

बूथ अध्यक्षों की सराहना

उन्होंने सरोजनीनगर के बूथ अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव और संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ कार्यकर्ता होता है। उनके अनुसार सरोजनीनगर में बूथ अध्यक्षों ने अभूतपूर्व परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत किया है।

हर बूथ पर 10 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य श्री गोविंद शुक्ला ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से कम से कम 10 नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी हर बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहुँचाई जाए।

कार्यक्रम में रही गणमान्य लोगों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 652 बूथ अध्यक्षों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पुष्कर शुक्ला, राजेंद्र वाजपेयी, संजय लोधी, रामाशंकर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: