स्वाट/सर्विलांस व थाना अलीगंज की संयुक्त टीम ने चेन स्नैचिंग करने वाले 02 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार किए, EULER गाड़ी बरामद
लखनऊ। स्वाट टीम/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी/डीसीपी पूर्वी) व थाना अलीगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत व जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग/लूट करने वाले 02 शातिर अंतरराज्यीय लुटेरे/स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी प्रेस नोट संख्या 1616 (दिनांक 05.09.2026, जोन-उत्तरी/थाना-अलीगंज) के अनुसार, घटना में लूट के पैसों से खरीदा गया 01 अदद चार पहिया वाहन EULER TOURBOEV1000 बरामद करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया है।
कार्यवाही — सीसीटीवी फुटेज से दिल्ली तक पहुंची पुलिस टीम
दिनांक 06/07 अगस्त 2026 को लखनऊ के थाना अलीगंज, थाना गाजीपुर, थाना विकासनगर एवं थाना गुडंबा क्षेत्र में घटित 04 चेन स्नेचिंग की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए क्राइम/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी एवं पूर्वी जोन तथा थाना अलीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटनाओं के पंजीकरण के उपरांत उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज एवं इलेक्ट्रॉनिक/तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी विश्लेषण के दौरान संदिग्ध वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हुआ, जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस टीम दिल्ली पहुंची।
दिल्ली में Euler Motors के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों से पूछताछ एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा अपना नाम अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू एवं ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु बताया गया। पूछताछ एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता प्रकाश में आई।
घटना का संक्षिप्त विवरण — चार वारदातों की टाइमलाइन
- 06 अगस्त 2026, रात्रि करीब 23:30 बजे — चारों व्यक्तियों द्वारा थाना गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत इंदिरानगर के पास स्नेचिंग/लूट की घटना कारित की गई, जिसके संबंध में थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0-0276/2026, धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
- 07 अगस्त 2026, प्रातः करीब 05:30 बजे — थाना विकासनगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-4 के पास स्नेचिंग की घटना कारित की गई, जिसके संबंध में थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0-143/2026, धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
- 07 अगस्त 2026, प्रातः करीब 06:00 बजे — थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत संगम चौराहे के पास स्नेचिंग की घटना कारित की गई, जिसके संबंध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0-146/2026, धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
- 07 अगस्त 2026, प्रातः करीब 06:40 बजे — थाना गुडंबा क्षेत्र में स्नेचिंग/लूट की घटना कारित की गई, जिसके संबंध में थाना गुडंबा पर मु0अ0सं0-312/2026, धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है।
पूछताछ का विवरण — कैसे रची गई पूरी साजिश
पूछताछ के दौरान बताया गया कि चारों व्यक्ति पूर्व नियोजित योजना के तहत दिनांक 05.08.2026 को दिल्ली से लखनऊ आए थे तथा होटल में रुके थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू व अभिषेक बाल्मिकी द्वारा दिनांक 06.08.2026 को पूर्व नियोजित योजना के अनुसार समय करीब 23:30 बजे थाना गाजीपुर क्षेत्रांतर्गत इंदिरानगर के पास टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से चेन स्नेचिंग की घटना कारित की गई। इसके पश्चात दिनांक 07.08.2026 को प्रातः करीब 05:30 बजे थाना विकासनगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-4 के पास चेन स्नेचिंग की घटना कारित की गई। तत्पश्चात प्रातः करीब 06:00 बजे थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत संगम चौराहे के पास तथा प्रातः करीब 06:40 बजे थाना गुडंबा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं कारित की गईं।
घटनाओं को कारित करने के पश्चात चारों अभियुक्त कुकरैल के पास एकत्रित हुए। वहां से अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू, ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु एवं अभिषेक वाल्मीकि चार पहिया वाहन से दिल्ली चले गए, जबकि अभियुक्त देव गुप्ता टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से कन्नौज चला गया।
स्नेचिंग की गई चेन के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके साथी अभिषेक वाल्मीकि पुत्र विक्रम उर्फ सूरज वाल्मीकि द्वारा चेन को कहीं बेच दिया गया था, जिससे प्राप्त ₹1,35,000/- की धनराशि मिली थी। उक्त धनराशि से चार पहिया वाहन खरीदने के उद्देश्य से वे आए थे।
पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को दिनांक 04.09.2026 को समय करीब 11:30 बजे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत समय करीब 23:30 बजे दिल्ली से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा मौके पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की गई। तत्पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु लखनऊ लाया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता
- अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू पुत्र राकेश कुमार गुप्ता, निवासी दिल्ली, उम्र करीब 26 वर्ष, व्यवसाय — फल की रेहड़ी का काम।
- ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु पुत्र दयाशंकर अग्निहोत्री, निवासी रामकृष्ण नगर, तिर्वा रोड, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 19 वर्ष, व्यवसाय — रैपिडो चालक।
वांछित अभियुक्त — दो साथी अब भी फरार
- अभिषेक बाल्मिकी पुत्र विक्रम उर्फ सूरज वाल्मीकि, निवासी ग्राम कल्टना, गन्नौर, थाना मुरथल, हरियाणा, व्यवसाय — कॉल सेंटर में काम।
- देव गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता, निवासी सड़क संख्या 06, जगतपुरी ईस्ट, दिल्ली, व्यवसाय — ओला कार चालक।
नोट: अभियुक्त देव गुप्ता थाना सेक्टर-32/33, जनपद करनाल, हरियाणा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/2026, धारा 304(1)/317(2)/3(5) बीएनएस के अभियोग में दिनांक 31.08.2026 को जेल जा चुका है।
अपराध कारित करने का तरीका
अभियुक्तगण द्वारा राह चलते व्यक्तियों को निशाना बनाकर झपट्टा मारकर चेन स्नेचिंग की घटनाएं कारित की जाती थीं तथा चोरी/लूटी गई चेन को बेचकर प्राप्त धनराशि से अपने जीवन-यापन एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती थी।
अनावरित अभियोग
- मु0अ0सं0 146/26, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस — थाना अलीगंज, जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 0276/26, धारा 304(2) बीएनएस — थाना गाजीपुर, जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 312/26, धारा 304(2) बीएनएस — थाना गुडंबा, जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 143/26, धारा 304(2) बीएनएस — थाना विकासनगर, लखनऊ
अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू का आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में पहले से निम्न 13 मामले दर्ज हैं:
- मु0अ0सं0 0077/2023, धारा 392 भादवि — थाना लिंक रोड, ट्रांस हिंडन, कमिश्नरेट गाजियाबाद
- मु0अ0सं0 0380/2022, धारा 392 भादवि — थाना सेक्टर 113, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0039/2023, धारा 2/3 उ.प्र. गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 — थाना फेस-तृतीय, मध्य, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0112/2023, धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम एवं 307/414 भादवि — थाना फेस-तृतीय, मध्य, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0050/2023, धारा 392 भादवि — थाना फेस-तृतीय, मध्य, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0458/2022, धारा 392/411 भादवि — थाना फेस-तृतीय, मध्य, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0598/2022, धारा 392/411 भादवि — थाना बिसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0308/2022, धारा 392 भादवि — थाना सेक्टर 63, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0461/2022, धारा 3/25 आयुध अधिनियम — फेस-तृतीय, मध्य, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
- मु0अ0सं0 0160/2019, धारा 392/411/34 भादवि — थाना पड़पड़गंज, दिल्ली
- मु0अ0सं0 0150/2022, धारा 379/34/356 भादवि — थाना पांडवनगर, दिल्ली
- मु0अ0सं0 0352/2022, धारा 25/54/59 आयुध अधिनियम — थाना पांडवनगर, दिल्ली
- मु0अ0सं0 0145/2023, धारा 398/307/34 भादवि व 25/27 आयुध अधिनियम — थाना कृष्णानगर, दिल्ली
अभियुक्त ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 0754/2024, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस
बरामदगी का विवरण
- चार पहिया वाहन संख्या DL-1LAT5642, EULER TOURBOEV1000 (लूट/स्नैचिंग के पैसे से खरीदी गई)
- चार पहिया वाहन संख्या DL8CAJ4050, स्विफ्ट (घटना में प्रयुक्त वाहन)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
स्वाट/सर्विलांस टीम, डीसीपी उत्तरी: उपनिरीक्षक श्री दीपक कुमार (प्रभारी), हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी, हेड कांस्टेबल नदीम, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार गौतम, कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विशेष दुहुण, कांस्टेबल अमन शुक्ला
स्वाट/सर्विलांस टीम, डीसीपी पूर्वी: उपनिरीक्षक अमर नाथ चौरसिया, मुख्य आरक्षी संदीप पाण्डेय, आरक्षी तरनजीत सिंह, आरक्षी अजय यादव, आरक्षी राघवेंद्र सिंह, आरक्षी शिवानंद खरवार, आरक्षी प्रदीप कुमार
थाना अलीगंज पुलिस टीम: श्री ध्रुव कुमार (प्रभारी निरीक्षक, थाना अलीगंज), श्री शिवानंद मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक, थाना मड़ियांव), उपनिरीक्षक संतोष कुमार आद्याप्रसाद दूबे, उपनिरीक्षक शुभम तिवारी (थाना अलीगंज), उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह (थाना मड़ियांव), उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चौधरी (थाना मड़ियांव), उपनिरीक्षक नितेंद्र (थाना अलीगंज)
पुरस्कार: पुलिस उपायुक्त, उत्तरी द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
