Search News

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा पहचान और आत्मविश्वास का मंच

वीजी पेजेंट्स
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 29, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बुधवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीजी पेजेंट्स लखनऊ का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इस मंच का नेतृत्व मीनाक्षी वत्स और खुशबू चौधरी करेंगी, जिन्हें सिटी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में बताया गया कि वीजी पेजेंट्स के माध्यम से महिलाओं को एक संगठित मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उन्हें आत्मविश्वास, पहचान और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संस्थापक एवं नेशनल डायरेक्टर बिनीता श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ जैसे शहरों में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और मंच देना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह पहल महिलाओं को अपनी पहचान बनाने और बड़े स्तर तक पहुंचने का अवसर देगी। वहीं, वीजी के सीईओ डॉ. विश्वास श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान देश के विभिन्न शहरों में महिलाओं के लिए ऐसे मंच तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सिटी डायरेक्टर मीनाक्षी वत्स ने कहा कि पेजेंट के अनुभव ने उन्हें महिलाओं को आगे बढ़ाने का नया उद्देश्य दिया है और वह लखनऊ की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। खुशबू चौधरी ने भी इस मंच को महिलाओं के लिए आपसी सहयोग और प्रगति का माध्यम बताया। आयोजकों के अनुसार, इस मंच के तहत मिस, मिसेज और मिस लखनऊ के लिए सिटी लेवल पेजेंट आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही किड्स व टीन फैशन शो, रनवे शो, ग्रूमिंग सेशन और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट्स भी कराए जाएंगे। खास बात यह है कि यहां के विजेताओं को वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया के राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जो देश के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में शामिल है।

Breaking News:

Recent News: