Search News

लखनऊ मेट्रो में पहली बार फोटो-वॉक, विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पहल

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर यूपीएमआरसी ने चलती मेट्रो में पहला फोटो-वॉक आयोजित किया, 20 फोटोग्राफरों ने कैद की लखनऊ की खूबसूरती, हज़रतगंज स्टेशन पर प्रदर्शनी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 20, 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लखनऊ मेट्रो की अनूठी पहल, चलती मेट्रो में पहली बार आयोजित हुआ 'फोटो-वॉक'

वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह सहित 20 फोटोग्राफरों ने मेट्रो की खिड़की से कैमरे में कैद की लखनऊ की खूबसूरती और विरासत

हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर 20 अनुभवी फोटोग्राफरों की तस्वीरों की प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने एक अनूठी पहल करते हुए चलती मेट्रो में पहली बार 'फोटो-वॉक' का आयोजन किया। इस दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह सहित कई अनुभवी फोटोग्राफरों ने मेट्रो की खिड़की से लखनऊ की खूबसूरती और विरासत को अपने कैमरों में कैद किया। यह लखनऊ मेट्रो की अपनी तरह की अनोखी पहल है, जिसमें शहर की फोटोग्राफी और मेट्रो यात्रा के अनुभव को एक साथ जोड़ा गया।

फोटोग्राफरों को मिला शहर देखने का नया नजरिया

इस कार्यक्रम का आयोजन फोटोग्राफी की कला का उत्सव मनाने तथा फोटोग्राफरों को मेट्रो से शहर को अपने कैमरे में कैद करने के लिए एक नया और अलग दृष्टिकोण प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। मेट्रो से दिखाई देने वाले शानदार दृश्यों से फोटोग्राफरों को शहर को देखने का एक नज़रिया मिला, जिससे उन्हें लखनऊ की खूबसूरती को नए अंदाज़ में कैमरे में कैद करने का मौका मिला।

हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी

इस अवसर पर हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें 20 अनुभवी फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन पर दो दिनों तक चलेगी।

"फोटोग्राफी शहर को खोजने का खूबसूरत माध्यम है" — एमडी सुशील कुमार

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि फोटोग्राफी किसी शहर को खोजने का एक खूबसूरत माध्यम है और इस अनूठी पहल के माध्यम से लखनऊ के कालजयी आकर्षण, जीवंत जीवन और लखनऊ मेट्रो की आधुनिक यात्रा को एक साथ लाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफरों ने ऐसे दृष्टिकोणों से इन क्षणों को अपने कैमरों में कैद किया, जो शहर की विरासत और उसकी बदलती पहचान, दोनों को प्रदर्शित करते हैं।

Breaking News:

Recent News: