Search News

लखनऊ: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को सैरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सैरपुर व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग लड़की को दुष्कर्म के इरादे से ले जाने के आरोपी 21 वर्षीय गोविंद पाल को गिरफ्तार किया गया, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 30, 2026

थानाध्यक्ष सैरपुर मनोज कोरी को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी गिरफ्तार

सर्विलांस व सैरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 21 वर्षीय आरोपी को फर्रुखाबाद मोड़ से किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को सर्विलांस उत्तरी व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला

22 जुलाई 2026 को आवेदिका ने थाने पहुंचकर अपनी करीब 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से चले जाने की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमा संख्या 84/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपियों की पहचान

26 जुलाई 2026 को सैरपुर पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि गोविंद पाल पुत्र मंशाराम निवासी ज्वारगांव व हिमांशु यादव पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम ज्वारगांव, थाना सैरपुर, इस मामले में शामिल थे। दोनों के खिलाफ धारा 127(2)/65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर फर्रुखाबाद मोड़ से गिरफ्तारी

29 जुलाई 2026 को मुखबिर खास से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने फर्रुखाबाद मोड़ से आरोपी गोविंद पाल (उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ज्वारगांव, थाना सैरपुर) को गिरफ्तार कर लिया। सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों व जनपदों से जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस कार्रवाई में सैरपुर पुलिस टीम से थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी, उ.नि. रामदेव, का. दिनेश कुमार शुक्ल, का. राजेश कुमार आर्य, म.का. शिवानी सिंह, म.का. रश्मि शर्मा तथा सर्विलांस टीम से उ.नि. दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Breaking News:

Recent News: