Search News

लखनऊ: बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार, मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई, मामले की जांच जारी है। #Lucknow #LucknowCrime #UPCrime #Madiyanv #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #HindiNews #KanwhizzTimes
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 4, 2026

विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया न्यायिक प्रक्रिया के लिए

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बहू से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 14 जून को थाना मड़ियांव में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति, ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी तथा ससुर द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म से संबंधित धारा भी शामिल की गई। इसके बाद शनिवार को थाना मड़ियांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश कुमार तिवारी (58) को आलमबाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे विभाग में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (Senior Section Engineer) के पद पर कार्यरत रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

01- कार्यवाही

दिनांक 14.06.2026 को थाना स्थानीय के डाक पैड से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वादिनी द्वारा प्रताड़ित करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, ससुर द्वारा गलत कार्य करने तथा दहेज की मांग करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2025 धारा 498ए/323/506/354 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत वादिनी के पति अभिषेक तिवारी, ससुर मुकेश कुमार तिवारी, ननद मोनिका उर्फ मोना तथा श्रुति तिवारी उर्फ सोना के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 354 हटाते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 376 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।

02- संक्षिप्त विवरण

दिनांक 04.07.2026 को थाना मड़ियांव पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान राम-राम बैंक के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार तिवारी, पुत्र स्व. जगदीप तिवारी, निवासी सी-77, सेक्टर-ए, महानगर, लखनऊ, आलमबाग स्थित एक रिपेयर वर्कशॉप के सामने मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मुकेश कुमार तिवारी, उम्र लगभग 58 वर्ष, निवासी सी-77, सेक्टर-ए, महानगर, लखनऊ बताया। अभियुक्त को मु0अ0सं0 54/2025, धारा 498ए/323/506/376 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट थाना मड़ियांव के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए समय करीब 09:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों एवं थानों से प्राप्त की जा रही है।

03- अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)

अभियुक्त अपने बेटे की पत्नी को प्रताड़ित करता था तथा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।

04- अभियुक्त का विवरण

मुकेश कुमार तिवारी, पुत्र स्व. जगदीप तिवारी, निवासी मकान संख्या C-77, सेक्टर-ए, महानगर, लखनऊ
व्यवसाय: रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर

05- बरामदगी

निल

07- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द मिश्र

उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार

उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चौधरी

कांस्टेबल मंजेश यादव

Breaking News:

Recent News: