Search News

वीवीआईपी पार्टी ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 92 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

राजनीति
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 10, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के उद्देश्य से विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) ने अब सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी जहां एक ओर क्षेत्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल समेत अन्य राजनीतिक दलों पर भी तीखे हमले कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी पार्टी प्रदेश की 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदीप निषाद ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता, खासकर निषाद समाज की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में होने के बावजूद वह निषाद समाज के हितों की अनदेखी कर रहे हैं और केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। इस मौके पर संगठन विस्तार की भी घोषणा की गई। पूर्व मंत्री अच्छेलाल निषाद को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष तथा निहारिका गिरी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राकेश कुमार, पवन कुमार साहनी, कार्तिक निषाद, सिद्धार्थ कुमार, प्रेम कुमार निषाद, रोहित निषाद और आशीष साहनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: