Search News

व्यापारी हितों की आवाज मजबूत करने को सदस्यता अभियान शुरू

सदस्यता अभियान
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: August 10, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को नहर रोड, जानकीपुरम स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद भव्य सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जानकीपुरम नहर रोड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं, व्यापार से जुड़ी चुनौतियों और विभिन्न स्तरों पर आने वाली दिक्कतों को लेकर विस्तार से संवाद किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की प्रभावी पैरवी के लिए व्यापारी समाज का संगठित और मजबूत होना जरूरी है। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी सामूहिक आवाज को मजबूती देना है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और व्यापारी हितों के लिए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसडी सिंह वैशवारा ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी हित संगठन के लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का विस्तार अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर व्यापारी हितों की आवाज को मजबूत किया जाएगा।

Breaking News:

Recent News: