Search News

शंखनाद और जयघोष के बीच निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: April 12, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया, जब ब्राह्मण समाज बड़ी संख्या में एकत्रित हुआ। बाल महिला सेवा संगठन एवं ब्राह्मण परिवार लखनऊ (भारत) रजि. के संयुक्त तत्वावधान में केशव नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से श्री संकट हरण मंदिर से चिरंजीवी परशुराम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और ‘जय श्री परशुराम’ के गगनभेदी जयघोष के बीच सैकड़ों श्रद्धालु, मातृशक्ति और युवा शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरा मार्ग भक्ति और उल्लास से गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने किया। उन्होंने ब्राह्मण परिवार की अध्यक्ष (उत्तर विधानसभा) ममता त्रिपाठी और प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूजा शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम शौर्य, तप और धर्म-रक्षा के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। समापन पर चिरंजीवी परशुराम मंदिर में महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Breaking News:

Recent News: