Search News

शकुन्तला विवि के छह विद्यार्थी दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में चयनित

डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छह विद्यार्थियों का दिल्ली सरकार शिक्षा सेवा में चयन, कुलपति ने दी बधाई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 14, 2026

शकुन्तला विवि के छह विद्यार्थी दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में चयनित

लखनऊ। डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छह विद्यार्थियों का चयन दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

किन-किन विद्यार्थियों का हुआ चयन

चयनित विद्यार्थियों में शामिल हैं:

  • अवनीश भारती (एमवीए, 2024)
  • कुलदीप वर्मा (एमवीए, 2024)
  • महफूज अली (एमवीए, 2021)
  • सलोनी कुमारी (एमवीए, 2022)
  • पुष्पेंद्र श्रीवास्तव (एमवीए, 2018)
  • प्रगति जायसवाल (बीवीए, 2023)

हर साल 50% विद्यार्थी होते हैं सरकारी व निजी सेवाओं में चयनित

ललित कला विभाग में विद्यार्थियों को कला एवं रचनात्मकता के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी तैयार किया जाता है। विभाग के अनुसार करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थी हर साल विभिन्न राज्यों की सरकारी एवं केंद्रीय सेवाओं के अलावा कॉरपोरेट व निजी क्षेत्र में चयनित हो रहे हैं।

विभाग के विद्यार्थी शिक्षण के साथ-साथ वैज्ञानिक शोध संस्थानों, अभियांत्रिकी संस्थानों, कृषि से जुड़ी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, विज्ञापन तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में भी सेवाएं दे रहे हैं। दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में भी विभाग के विद्यार्थी पूर्व में चयनित होते रहे हैं।

कुलपति सहित शिक्षकों ने दी बधाई

कुलपति आचार्य संजय सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, ललित कला एवं प्रदर्शन कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. पांडेय राजीवनयन और विभागीय शिक्षक डॉ. अवधेश मिश्रडॉ. सुनीता शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का परिणाम है।

Breaking News:

Recent News: