Search News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी अन्नू यादव को पुलिस ने नटकुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 13, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

सरोजिनी नगर, लखनऊ। बिजनौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को पीड़िता ने बिजनौर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अन्नू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव, निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, सीआरपीएफ चौराहा, थाना बिजनौर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गठित की दो टीमें

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

नटकुर अंडरपास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीमों ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा सूत्रों की मदद से बुधवार, 12 अगस्त को आरोपी अन्नू यादव को नटकुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2023 में पीड़िता से मुलाकात होने तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।

Breaking News:

Recent News: