Search News

संकल्प: द फर्स्ट स्टेप' का भव्य समापन, छात्रों ने सीखे सफलता के सूत्र

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के FoET में 14 दिवसीय नवागत छात्र परिचय कार्यक्रम 'संकल्प: द फर्स्ट स्टेप' संपन्न, हार्टफुलनेस सत्र रहा आकर्षण।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 16, 2026

संकल्प: द फर्स्ट स्टेप' का भव्य समापन, नवागत छात्रों ने सीखे सफलता के सूत्र

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय (FoET) में कुलपति प्रो. अजय तनेजा के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित 14 दिवसीय नवागत छात्र परिचय कार्यक्रम 'संकल्प: द फर्स्ट स्टेप' का समापन हुआ। चौदहवें एवं अंतिम दिवस पर नवागत छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, विश्वविद्यालय जीवन, अध्ययन एवं कैरियर को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रथम सत्र: हार्टफुलनेस के साथ ध्यान अभ्यास

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियों ने नवागत छात्रों के साथ संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया। छात्रों ने ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कर मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव किया। इस सत्र ने छात्रों को तनावमुक्त रहते हुए सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने की दिशा में प्रेरित किया। इसी अवसर पर 'हार्टफुलनेस स्टार्टअप फोरम' का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।

द्वितीय सत्र: मुख्य अतिथि का संबोधन

द्वितीय सत्र में FoET के निदेशक डॉ. आर. के. त्रिपाठी, मुख्य अतिथि प्रो. नंद लाल, संयोजक डॉ. अर्पित कटियार तथा सह-आयोजक स्मृति स्नेह सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सत्र का शुभारंभ निदेशक डॉ. आर. के. त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि प्रो. नंद लाल के स्वागत के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि प्रो. नंद लाल ने अपने प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक संबोधन में नवागत छात्रों को विश्वविद्यालय जीवन की चुनौतियों और संभावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है, जहां विद्यार्थियों को बदलते परिवेश के अनुरूप स्वयं को विकसित करना होगा।

कार्यक्रम की सह-आयोजक स्मृति स्नेह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ. शान-ए-फातिमा ने नवागत छात्रों के समक्ष प्रेरणादायक कविता का पाठ किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी

इस अवसर पर निम्नलिखित शिक्षक एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे:

  • डॉ. सुमन कुमार मिश्रा
  • डॉ. हेमंत कुमार सिंह
  • एर. अमन मिश्रा
  • डॉ. सैमा अलीम
  • एर. अंकिता अग्रवाल
  • एर. प्रीति नवल
  • डॉ. मनवेंद्र सिंह

Breaking News:

Recent News: