अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान का समापन, 53 फलदार वृक्षों का किया गया रोपण
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के प्रमुख नेता अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी द्वारा 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चलाए गए "53 वृक्षारोपण एवं पाठ्य सामग्री वितरण" सेवा-संकल्प अभियान का मंगलवार को 53 फलदार एवं अन्य वृक्षों के रोपण के साथ समापन हुआ।
अभियान के तहत पूरे सप्ताह पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण, पौध वितरण और विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान लीची, आम, जामुन, अनार, अमरूद और शहतूत सहित कई प्रकार के फलदार वृक्ष लगाए गए। साथ ही लोगों को पौधे वितरित कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई।
नोमान अली वारसी ने क्या कहा
समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनकल्याण का संकल्प लेने का दिन है।
उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ पूरे सप्ताह वृक्षारोपण, पौध वितरण और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला हैं और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
प्रमुख कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि साजिद अली रिज़वी, नाबिर अली मंसूरी, अहीद खान, मो. सरताज, जितेन्द्र सिंह, गुरपाल, मुन्नेन्द्र गिल, अमित कुशवाहा, इशहाक, फैज, इंद्रजीत, नाज़िम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
