लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मड़ियांव के केशव नगर स्थित सेंट गैब्रियल कॉन्वेंट स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी जाहिर की। विद्यालय के छात्र तन्मय श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शौर्य सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्णव दुबे ने 91.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा वैभवी दीक्षित ने 90.6 प्रतिशत और प्रगति ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अर्चना पांडे ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
