Search News

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हज़रतगंज पुलिस अलर्ट, चलाया सघन चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र लखनऊ के हज़रतगंज थाना क्षेत्र में डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की सघन चेकिंग, जनपथ मार्केट व पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा जायजा।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हज़रतगंज पुलिस अलर्ट मोड पर

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में ADCP मध्य जितेन्द्र दुबे, ACP हज़रतगंज रजनीश वर्मा एवं SHO हज़रतगंज विक्रम सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम के साथ थाना हज़रतगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।

जनपथ मार्केट व पार्किंग स्थलों पर हुई गहन जांच

चेकिंग अभियान के दौरान जनपथ मार्केट, मल्टी लेवल पार्किंग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं एवं स्थानों की गहन जांच की गई, वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को पुलिस मुस्तैद

स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रखा जा रहा है। हज़रतगंज पुलिस की टीम लगातार भ्रमण एवं चेकिंग कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, शांतिपूर्ण जश्न की तैयारी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Breaking News:

Recent News: