• रैम्प वॉक में श्रद्धा सक्सेना व बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में राज श्री जैन ने बाजी मारी
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन एवं फिगो डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सीतापुर रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरल केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय की अधिवक्ता रीता सिंह और शैलेन्द्र सिंह रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांका सिंह, रोहित कुमार और वासु कुमार मौजूद रहे। हरियाली तीज के मौके पर बेस्ट मेहंदी, बेस्ट हेयर स्टाइल, डांस, सॉन्ग, रैंप वॉक, तीज क्वीन और बेस्ट मेकअप सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। करीब 50 महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। तीज क्वीन का खिताब कशिश ने अपने नाम किया। बेस्ट हेयर स्टाइल में ज्योत्सना सिंह, बेस्ट मेकअप में मधु कीर्ति, बेस्ट मेहंदी में राज श्री जैन, बेस्ट डांस में सुनीता, बेस्ट सॉन्ग में दिव्यांका और बेस्ट रैंप वॉक में श्रद्धा सक्सेना विजेता रहीं।

आयोजकों ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं को एक साथ मिलकर पर्व मनाने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती है। ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। इस मौके पर प्रताप वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता सिंह, श्रद्धा सक्सेना, रितु सिंह, नीता सिंह, शिवानी सिंह, नीलम यादव, अंजनी बाजपेई, पूजा सिंह और रीमा कटियार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


