Search News

हसनगंज में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के थाना हसनगंज पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी विपिन गौतम को गिरफ्तार किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: September 6, 2026

हसनगंज में नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना हसनगंज पुलिस टीम ने एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 01 नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी प्रेस नोट संख्या 1617 (दिनांक 05.09.2026) के अनुसार यह कार्रवाई जोन-मध्य क्षेत्र के अंतर्गत की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण

थाना हसनगंज पर 04 सितंबर 2026 को पीड़िता की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए तथा इसके बाद गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मु0अ0सं0 144/2026, धारा 69/352/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा द्वारा की जा रही है।

पुलिस टीम ने रात में की गिरफ्तारी

अभियोग पंजीकृत होने के बाद पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त और हेड कांस्टेबल गुलाम साबिर की टीम ने सूचना और सुरागरसी के आधार पर 04 सितंबर 2026 को रात करीब 11:50 बजे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: विपिन गौतम
  • पिता का नाम: श्री विनोद कुमार
  • निवासी: आदर्शनगर कालोनी, टेढ़ी पुलिया, थाना विकासनगर, लखनऊ

गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थाना/इकाई/जनपदों से मांगी जा रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा, थाना हसनगंज
  2. उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त, थाना हसनगंज
  3. हेड कांस्टेबल गुलाम साबिर, थाना हसनगंज

 

 

 

Breaking News:

Recent News: