22 वर्षों बाद लखनऊ में IMA की State Working Committee Meeting, प्रदेशभर से जुटे चिकित्सक और जनप्रतिनिधि
Aamodh Resort में भव्य Gala Dinner से आगाज़, 23 अगस्त को औपचारिक बैठक के साथ State Level Refresher Course & CME 2026 का भी आयोजन
लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) लखनऊ शाखा द्वारा आयोजित 3rd State Working Committee (SWC) Meeting 2026 की पूर्व संध्या पर शनिवार को Aamodh Resort, Lucknow में भव्य Gala Dinner एवं स्वागत समारोह हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए IMA के वरिष्ठ पदाधिकारी, State Working Committee के सदस्य, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
अतिथियों ने चिकित्सकों द्वारा समाज व जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और चिकित्सा समुदाय के सामने मौजूद चुनौतियों तथा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर अपने विचार रखे।
समारोह में शामिल रहे ये जनप्रतिनिधि
गाला डिनर में प्रमुख रूप से ये गणमान्य उपस्थित रहे:
- डॉ. अमित चौहान — विधायक, बीकापुर (अयोध्या)
- असीम कुमार — विधायक, तमकुहीराज (कुशीनगर)
- डॉ. सुरभि — विधायक, कायमगंज (फर्रुखाबाद)
- डॉ. नीरज बोरा — विधायक, लखनऊ उत्तर
- डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव — महापौर, गोरखपुर
IMA के प्रदेश नेतृत्व, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों और चिकित्सकों का IMA Lucknow Branch की ओर से विशेष स्वागत किया गया।
23 अगस्त: सुबह 9 बजे से होगी औपचारिक बैठक
रविवार, 23 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे से Aamodh Resort, Lucknow में 3rd State Working Committee Meeting 2026 की औपचारिक बैठक शुरू होगी, जिसमें प्रदेशभर से आए IMA के State Working Committee Members व वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।
बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा:
- IMA की संगठनात्मक गतिविधियां
- चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे
- चिकित्सा सेवाओं की व्यावहारिक चुनौतियां
- चिकित्सकों की सुरक्षा एवं हित
- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना
22 साल बाद लखनऊ को मिली मेजबानी
IMA की State Working Committee Meeting हर तीन महीने में आयोजित होती है, लेकिन करीब 22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद IMA Lucknow Branch को इस अहम बैठक की मेजबानी का मौका मिला है — जिससे यह आयोजन लखनऊ के चिकित्सा समुदाय के लिए खास मायने रखता है।
State Level Refresher Course & CME 2026 भी साथ
State Working Committee Meeting के साथ ही 23 अगस्त को IMA Lucknow Branch State Level Refresher Course & CME 2026 का भी आयोजन कर रही है। यह दिनभर चलने वाला शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित व अनुभवी चिकित्सक विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।
इस CME व रिफ्रेशर कोर्स का मकसद चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान के नए विकास, आधुनिक उपचार पद्धतियों, क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े मुद्दों और मौजूदा चुनौतियों की जानकारी देना है, साथ ही विशेषज्ञों के साथ ज्ञान-अनुभव साझा करने का मंच भी उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने क्या कहा?
IMA Lucknow की मानद सचिव और Organising Hon. Secretary डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा:
"लगभग 22 वर्षों बाद IMA Lucknow Branch को State Working Committee Meeting की मेजबानी का अवसर मिलना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन संगठनात्मक संवाद के साथ-साथ चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी शैक्षणिक मंच भी बने।"
IMA Lucknow के अध्यक्ष और Organising President डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने कहा:
"IMA चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ निरंतर चिकित्सा शिक्षा और बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। इससे प्रदेशभर के चिकित्सकों को संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ नवीन चिकित्सा ज्ञान साझा करने का अवसर मिलेगा।"
