Search News

29 जून को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

सम्मान
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 24, 2026

लखनऊ कैनविज टाइम्स संवाददाता। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में 29 जून को गोमती नगर स्थित बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे-5’ में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उड़ान संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने सोमवार को बताया कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं स्वर्गीय आशा भोसले की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. एस.एन. कुरील, भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार, मुक्ता चटर्जी, गायिका डॉ. मालविका हरिओम, तबला वादक पं. रविनाथ मिश्रा, कथक गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव तथा वर्षा वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। वहीं एमएलसी पवन सिंह चौहान, पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी, प्रभुनाथ राय तथा उस्ताद युगांतर सिंदूर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में संगीत, कला एवं संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की सहभागिता रहेगी।

Breaking News:

Recent News: