60वें AWWA दिवस पर लखनऊ में वॉकथॉन, 400 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
लखनऊ। 60वें AWWA दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित AMC सेंटर एंड कॉलेज की ओर से आर्मी परिवारों के लिए 3.2 किलोमीटर की वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
रीजनल प्रेसिडेंट रुचिरा सेनगुप्ता ने किया वॉकथॉन का शुभारंभ
वॉकथॉन का शुभारंभ AWWA, सूर्या कमान की रीजनल प्रेसिडेंट रुचिरा सेनगुप्ता ने किया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और सक्रियता के साथ वॉकथॉन में भाग लेते हुए फिटनेस, एकजुटता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
आर्मी परिवारों में फिटनेस और सामुदायिक भावना को मजबूत करना उद्देश्य
आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्मी परिवारों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके बीच आपसी भाईचारे और सामुदायिक भावना को मजबूत करना था। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
